ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबर --- पंजाब में निजी तथा सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा ...

- एक सप्ताह तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार 

- बढ़ रही ठंड के कारण सरकार ने लिया फैसला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के अनुसार यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे। 

शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एसईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।  

बता दे कि पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे है। वहीँ मौसम विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। शिक्षा विभाग की तरफ से जो एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुटिट्यों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे। 

मौसम विभाग की माने तो इस समय प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से लेकर 11.6 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। और अगले 2 दिनों में कम से कम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कल से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं यानी शीतलहर चलने की संभावना भी है।  

No comments