पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का सुसाइड नोट ...
- नोट में 8.10 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड का भी जिक्र किया, अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल दवारा आज खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से मारी है। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फ़िलहाल जहां उनका उपचार चल रहा है।
IG ने खुद को गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। जो कि पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है। बता दे कि अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में ही रह रहे थे।
पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने एक मिडिया हॉउस को बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत उनके घर पहुंच गईं। IG चहल उस समय बेहद गंभीर हालत में थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी बता दे कि अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की SIT ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय ADGP एलके यादव कर रहे थे। चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments