कपूरथला सांझ केंद्र की सफाई सेविका के घर को चोरों ने बनाया निशाना, FIR दर्ज ...
- लाखों रुपए के गहने तथा नगदी चोरी, ड्यूटी से जब घर आई तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सिटी थाना के सांझ केंद्र की सफाई सेविका के घर को दिनदहाड़े चोरों दवारा निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने तथा नगदी चोरी करने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने जाँच शुरू करते हुए फ़िलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने करते हुए केएनआई को बताया कि चोरो की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे भी चेक किये जा रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला मनप्रीत कौर पत्नी परविंदर सिंह वासी टावर कालोनी हाल वासी नजदीक औजला फाटक क्वार्टर नंबर 26 ने बताया कि वह सांझ केंद्र सिटी थाना कपूरथला में बतौर सफाई कर्मचारी का काम करती है। मेरे पति परविंदर सिंह दाना मंडी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सुबह 9 बजे अपने क्वार्टर से अपनी ड्यूटी के लिए निकलती है और 5 बजे घर वापस आती है। मेरे पति भी ड्यूटी पर चले जाते हैं।
10 दिसम्बर को सुबह 9 बजे वह और उसके पति रोजाना की तरह घर को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चले गए। लेकिन जब शाम 5 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने क्वार्टर नंबर 26 में पहुंची तो क्वार्टर का बाहरी दरवाजे का ताला लगा हुआ था। और जब उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो दोनों बेडरूम में पड़ी अलमारिओ का सामान बिखरा हुआ था। और बालकनी के दरवाज़े की कुंडी और जाली भी टूटी हुई थी।
प्राथमिक जाँच करने पर अलमारी में रखा सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए थे। जिसमे मेरी बेटी के चांदी के कंगन और चांदी की झांजर, एक सोने की चेन, एक चांदी की चेन, कान के टॉप्स, सोना वज़न 2 ग्राम, 5000 नगदी आदि चोरी हुए है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसका भाई आकाशदीप सिंह वासी रत्ता टिब्बा मलोट जो प्राइवेट नौकरी करता है और मेरे साथ रहता है, उसका मोबाइल फ़ोन OPPO A-78, रंग काला टच स्क्रीन भी चोरी हो गया। उसने यह भी बताया कि कोई अज्ञात चोर ने बालकनी के दरवाज़े की कुंडी तोड़कर घर में घुसकर चोरी की लगती है।
जाँच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने केएनआई को बताया कि पीड़ित महिला कि शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। और चोरो की पहचान के लिए घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments