ब्रेकिंग न्यूज़

नवजोत कौर सिद्धु के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब -- इंडियन

- कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कहानी कांग्रेस को पूरी तरह से करती है बेनकाब 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

नवजोत कौर सिद्धु के कुछ दिन पहले दिए बयान में कांग्रेस में कोई भी CM बनने के बारे में तभी सोच सकता जब उसके सूटकेस में 500 करोड़ रुपये हों, पर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन व AAP नेता गुरपाल सिंह इंडियन ने इसे पार्टी के अंदर संस्थागत भ्रष्टाचार का सबूत बताया है। 

इंडियन ने आरोप लगाया कि नवजोत कौर का बयान से स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक कांग्रेस को पूरी तरह से घेर चुका है। उन्होंने कहा नवजोत कौर ने कहा है कि कोई भी CM बनने के बारे में तभी सोच सकता है जब उसके सूटकेस में 500 करोड़ रुपये हों, कांग्रेस पूरी तरह से भरष्टा में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू का बयान कांग्रेस की उस पुरानी बीमारी को सामने लाता है। कांग्रेस में फैसले अक्सर जनता की पसंद या स्थानीय नेताओं की राय से नहीं, बल्कि दिल्ली के कमरों में,चुनिंदा नेताओं द्वारा और कभी-कभी पैसों के प्रभाव से लिए जाते हैं। पार्टी के अंदर यह धारणा लगातार बढ़ती जा रही है कि कांग्रेस में जनाधार से ज्यादा जेब का साइज मायने रखता है।  

कई राज्यों में टिकट बांटने से लेकर मुख्यमंत्री के चयन तक यही आरोप लगते आए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के कई अनुभवी नेता पार्टी से अलग हो चुके हैं और जनता का विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। कांग्रेस के लगातार चुनाव हारने की एक बड़ी वजह यह भी है और राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद ये और तेज हो गई है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 21 साल की अवधि में लोकसभा और विधानसभाओं के 96 चुनाव हार चुकी है।  नवजोत कौर सिद्धू ने बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद कम से कम 500 करोड़ रुपए अटैची में आप दें, उसके बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब करेज एंड कमिटमेंट में लिखा था कि 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सारी सीटों की बोली लग रही थी।  

No comments