कपूरथला में रोड-रेंज के बाद दो पक्षों के बीच झड़प, CCTV में कैद ....
- ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, पिस्टल दिखाने का भी आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव थेहवाला में रोड-रेंज के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर है। इस झड़प में काफी देर तक ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया। जिससे 3 लोग घायल भी हो गए, जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालाँकि यह घटना नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सुल्तानपुर लोधी के DSP धीरेन्दर वर्मा ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर जाँच की जा रही है।
इस मामले की सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि झगड़े की CCTV में एक पक्ष के युवक के हाथ में पिस्टल भी दिख रही है। जब्कि जिला प्रशासन दवारा जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में हथियार रखने को लेकर पाबंदी के आदेश जारी किये हुये है। इस घटना में प्रशासनिक आदेशों पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। क्योंकि यह आदेश हाल ही में 1 दिसंबर को DC कपूरथला ने जारी किए थे।
कपूरथला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन नोनीहाल सिंह वासी गांव बरिंदपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव संधारा की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी का शीशा किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद 10-15 लोगों ने इकट्ठे होकर उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
झड़प की घटना बारे जानकारी मिलने के बाद थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने मौके पर पहुंच CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ DSP सुल्तानपुर लोधी धीरेन्दर वर्मा ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments