ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय राजनीति की फलक पर BJP को चमकाने में अटलजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई -- राजेश बाघा.

- अटल बिहारी वाजपेयी जी उदारव्यक्तित्व के धनी थे -- खोजेवाल   

- वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के लिए उनके योगदान को किया याद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर विरासती शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको नमन करते हुए देश के उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर मंदिर धर्मसभा में भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित किए और उनके जीवन तथा विचारों पर प्रकाश डाला।  

इस कार्यक्रम और भाजपा के प्रदेश उपाध्क्षय राजेश बाघा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमेन और बीजेपी पंजाब के उपाध्यक्ष और पाथवे ग्लोबल अलायंस के मुख्य संरक्षक और ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) के राष्ट्रीय अध्यक्षविशेष तोर पर उपस्थित हुए। 

इस अवसर पर राजेश बागा ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया।उन्होंने कहा कि अटल जी उदारव्यक्तित्व के धनी थे,जिसके कारण वे भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।  

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अटल जी ने एक वोट से अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी।बागा ने अटल जी को कवि हृदय और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रगति की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने अपने संबोधन में बताया कि हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं के रचयिता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भले ही हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कविता आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं।  

खोजेवाल ने कहा कि अटल जी एक राष्ट्रकवि थे और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे।खोजेवाल ने उनके भारत रत्न से सम्मानित होने का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति के लिए समृद्धशाली रहा और उनकी कई योजनाएं आज भी लोगों के हित में हैं। उन्हें एक राष्ट्रभक्त के रूप में भी याद किया गया।खोजेवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास में तीन बार के प्रधानमंत्री रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव बटेश्वर में हुआ था।उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी एक शिक्षक और एक कवि भी थे। 

वाजपेयी ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर, गोरखी, बाड़ा, विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की शिक्षा लक्ष्मीबाई कालेज से पूरी की और विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की।अटल बिहारी वाजपेयी का छात्र जीवन से ही राजनीतिक तथ्यों से संबंधित वाद-विवाद में हिस्सा लेना पसंद करते थे और वह हमेशा ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते थे। 

आगे चलकर सन 1939 अपने छात्र जीवन में उन्होंने स्वयंसेवक की भूमिका भी निभाई।आजादी की लड़ाई में वे अनेक नेताओं के साथ मिलकर लड़े।फिर हमारे देश के लिए अत्यंत दु:ख भरा दिन रहा,जब 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।अटल जी द्वारा दिए गए भाषण, लिखी गई किताबें, कविताओं और प्रधानमंत्री के तौर पर किए गए कार्यो आदि द्वारा उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि अटलजी न केवल एक बेहतरीन नेता थे बल्कि एक अच्छे कवि भी थे। उन्होंने एक शानदार वक्ता के रूप में लोगों के दिलों को भी जीता। 

खोजेवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वमान्य नेता थे।भारतीय राजनीति की फलक पर बीजेपी को चमकाने में अटल जी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।   

इस अवसर पर अशोक गुप्ता, उमेश शारदा, शाम सुंदर अग्रवाल, कपूरचंद थापर, अश्वनी तुली, जगदीश शर्मा, कमल प्रभाकर, लक्की सरपंच, सन्नी बैंस, सरबजीत सिंह देओल, गुरपाल सिंह गिल, मधु सूद,  निर्मल नाहर, ईशा महाजन, आभा आनंद, बलवंत सिंह बूटा, रोशन लाल सभरवाल, राजन ठीगी,।तीर्थ लंबरदार, मोहिंदर सिंह बालेर, बलविंदर आरियांवाल, निर्मल खिंडा, धर्मवीर पवार खोजेवाल, मीणा कुमारी, परमजीत कौर सिधवां, दलजीत सिंह, डा प्रदीप कौशल, डा.अमरनाथ, सतनाम  सिंह ढिलवां, अभी इब्बन, शिंदे खोजेवाल, भजन प्रधान, प्रदीप ठाकुर, बलजिंदर सिंह, रेनू, नथ्थू राम महाजन, सुनील अरोड़ा, सुनील शर्मा,  रानी, कुलदीप कोट, सुरजीत सिंह बूटा, रविंदर शर्मा, बॉबी मल्होत्रा, मस्सा सिंह, प्रोफ़ेसर अनुराग शर्मा, मनोहर सिंह, साहिल वालिया, सरबजीत बंटी आदि उपस्थित थे। 

No comments