ब्रेकिंग न्यूज़

श्री सत्यनारायण मंदिर में महामाई की तीसरी मासिक चौकी, पढ़े कब ...

- श्री दुर्गा स्तुति पाठ के विशाल आयोजन को लेकर ज्योति स्वरुपों के आगमन के लिए प्रार्थना हेतु तीसरी मासिक चौंकी 3 जनवरी को 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में विराजमान अखंड ज्योति स्वरुप मां चिंतपूर्णी जी की पावन ज्योति की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंधक कमेटी और माँ भक्तो के सहयोग से मां नवदुर्गा ज्योति स्वरुपों के आगमन के लिए प्रार्थना हेतु तीसरी मासिक चौंकी 3 जनवरी दिन शनिवार को आयोजिय की जायगी। 

जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार नरेश गोसाईं ने बताया कि इन मासिक चौंकिओ का आयोजन नवम ज्योति स्वरुपों के आगमन के लिए प्रार्थना हेतु किया जा रहा है।  

इसी क्रम में तीसरी मासिक चौंकी का आयोजन प्रबंधक कमेटी और माँ चिंतपूर्णी परिवार दवारा 3 जनवरी शनिवार को किया जा रहा है। जो कि सायं 7 बजे से आरम्भ होकर रात 10 बजे तक होगी। जिसमें भजन गायक किशोर शर्मा एंड पार्टी (होशियारपुर वाले) मां की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हर माह के प्रथम शनिवार को महमाई जी की चौंकी आयोजित की जायगी।  

उन्होंने शहर वासियों व आसपास के क्षेत्री के समूह माँ भक्तो से अपील की है कि वह मासिक चौंकी में आस्था पूर्वक उपस्थित होकर महामाई का आर्शीवाद जरूर प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि चौंकी उपरांत आरती के बाद भक्तो के लिए प्रबंधको दवारा प्रसाद और भंडारे का प्रबंध भी किया गया है। 

No comments