ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई ...

- पंचायती जमीन पर किये निर्माण को प्रशासन ने गिराया  

- अवैध कब्जेदार के खिलाफ नशा तस्करी के दर्ज हैं 7 NDPS और 2 झगड़े के मामले  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ चल रही “युद्ध नशें विरुद्ध ” मुहिम के तहत आज सुल्तानपुर लोधी के गांव सेचा में पंचायत द्वारा अपने स्तर पर प्रस्ताव पास करके नशा तस्कर द्वारा पंचायती जमीन पर की गई अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई। जिसमें आज सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी के आदेशों पर नशा तस्कर द्वारा पंचायती जमीन पर की गई अवैध निर्माण को ढाह दिया है।  

जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव सेचा में गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र जरनैल सिंह द्वारा पंचायत की मालिकाना जमीन पर किए कब्जे पर प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाया गया। 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए SSP गौरव तूरा ने बताया कि BDPO सुल्तानपुर लोधी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बताया गया था कि समाज विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र जरनैल सिंह द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जा करके घर बनाया हुआ है। जिस पर सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। 

उन्होंने कहा कि गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र जरनैल सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 9 केस दर्ज है। जिनमें से NDPS एक्ट के 7 और लड़ाई-झगड़े के 2 मामले थे। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा अपने स्तर पर प्रस्ताव पास करके नशा तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने गांव वासियों से अपील की कि वह गांव से नशा तस्करी को खत्म करने में पुलिस प्रशासन का साथ दें और यदि किसी भी नशा पीड़ित के बारे में जानकारी प्राप्त होती है तो उसका नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवाकर समाज की मुख्य धारा में लाया जाए।  

SSP गौरव तूरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के तहत जिला पुलिस नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी नशा तस्करी से जुड़े व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।  

No comments