कपूरथला के युवक की आर्मेनिया में मौत ...
- विधवा मां का इकलौता सहारा टूटा, सदमे में परिवार, संत सीचेवाल से शव भारत मं\गाने की अपील
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी वासी एक युवक की आर्मेनिया में मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है की घर की गरीबी दूर करने और परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दो वर्ष पहले विदेश गए पंजाबी युवक की बीते दिनों हार्ट-अटैक से मौत हुई है। मृतक की पहचान कमल कुमार (21वर्ष) पुत्र बलविंदर सिंह वासी मोहल्ला पंडोरी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक खबर से परिवार में दुख की लहर है।
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक कमल कुमार अविवाहित था और लगभग दो वर्ष पहले रोजी-रोटी की तलाश में विदेश आर्मेनिया गया था। जहां वह एक होटल में मेहनत-मजदूरी करता था। कमल कुमार परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत से उसकी विधवा मां का आखिरी सहारा भी छिन गया। परिवार के अनुसार बीती रात को हार्ट अटैक से उसकी अचानक मौत हो गई।
आर्थिक तंगी के माहौल से जूझ रहे परिवार के लिए यह कमल की मौत का सदमा बर्दाश्त से बाहर है। परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मदद की अपील की है। और मांग की है कि मृतक का शव जल्द भारत वापस लाया जाए ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके। वहीँ शोक संतप्त परिवार के साथ उनके नजदीकी गहरा शोक व्यक्त कर रहे है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments