दुःखद खबर -- कपूरथला के उद्योगपति तथा धार्मिक संस्थान के सेवादार का देहांत ....
- पार्थिव शरीर का कल सुबह 11 बजे लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मशहूर उद्योगपति तथा धार्मिक संस्थान के सेवादार कपिल अग्रवाल का वीरवार सुबह अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। इस दुखद खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों में शोक की लहर है।
वही प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक घरानो से उनके परिचित, राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं द्वारा शोक संतप्त परिवार के साथ शोक प्रकट किया जा रहा है। और दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की जा रही है।
उद्योगपति कपिल अग्रवाल पुत्र रामकिशन अग्रवाल के पारिवारिक मित्र एडवोकेट मनीश कुमार ने बताया कि कपिल अग्रवाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल शुक्रवार 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में संपन्न होगा।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments