कपूरथला में किसान की लाइसेंसी राइफल से चली गोली, मौत...
- बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव, पुलिस मामले की कर रही जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव चकपत्ती बालू बहादुर में एक किसान की संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि किसान की लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई गोली की आवाज सुनकर पत्नी उसके कमरे में गई तो वहां उसका खून से लथपथ शव पढ़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कबीरपुर पुलिस ने लाइसेंसी राइफल तथा शव को कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बलकार सिंह पुत्र चैन सिंह (उम्र 60 साल) वासी गांव चकपत्ती बालू बहादुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी अनुसार, घटना के समय मृतक अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेला था। इसी दौरान उसकी लाइसेंसी राइफल से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जिसको सुनकर पत्नी ने बेडरूम में जाकर देखा तो वहां बलकार सिंह का खून से लथपथ शव पढा था। घटना की सूचना तुरंत अन्य परिजनों तथा पुलिस को दी।
जरूरी सूचना ---- खबरनामा इंडिया की खबर कॉपी (चोरी) करने वाले पत्रकारों को अपील है कि चोरी करने की बजाए व्हाट्सप्प नंबर पर मेसेज भेजकर खबर मांग ले ..... लेकिन कुछ तथाकथित चोर पत्रकार अभी भी खबर चोरी कर रहे हैं।
परिवार वालों ने बताया कि मृतक की बेटी शादीशुदा है, जबकि दोनों लड़के विदेश में रहते हैं। परिवार ने बताया कि फिलहाल उन्हें किसी पर शक नहीं है और मौत लाइसेंसी राइफल से गलती से गोली चलने से हुई है।
वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलवे के बाद थाना कबीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जो लाइसेंसी रायफल भी कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी है।
थाना कबीरपुर के इंचार्ज SI सरबजीत सिंह ने बताया कि बलकार सिंह अपनी राइफल साथ लेकर ही सोता था। और उसकी पत्नी भी काफी लंबे समय से बीमार है। रात को अचानक उसकी राइफल से गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई है। आज वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments