कपूरथला के रामपुर जागीर के 4 घरों में चोरी, CCTV में दिखे 2 संदिघ्ध .....
- पुलिस चौकी से महज 1km दूर की घटना, सोने के गहने और कैश ले उड़े चोर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव रामपुर जागीर में चोरों दवारा दिनदहाड़े 4 घरों को निशाना बनाते हुए लाखो के गहने और नगदी चोरी करने की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर बाद जब घरों में कोई नहीं था, तो चोरों ने अलग-अलग 4 घरों के ताले तोड़ घटना को अंजाम दिया। वहीँ घटना की सूचना के बाद डल्ला चौंकी पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। इसकी पुष्टि इंचार्ज SI मलकीत सिंह ने करते हुए बताया कि दो संदिघ्ध बाइक सवार CCTV में दिखे है। जिनकी पहचान की जा रही है।
जानकारी अनुसार चोरों ने सुरजीत सिंह पुत्र चरण सिंह के घर से 2 तोले सोने के गहने और 5,000 रुपये कैश, अवतार सिंह पुत्र गज्जन सिंह के घर से 4 तोले सोने के गहने और 10-12,000 रुपये कैश, सुरता सिंह पुत्र बूटा सिंह के घर से सोने की बालियां, जबकि बिक्कर सिंह पुत्र बूटा सिंह के घर से चांदी की चूड़ियां और 8,000 रुपये कैश चुराए।
गौरतलब है कि गाँव रामपुर जागीर डल्ला पुलिस चौंकी से महज एक किलोमीटर दूर है। पुलिस चौंकी के नजदीक दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए हैं।
डल्ला चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के अनुसार पुलिस ने मौके का मुआयना कर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।
जरूरी सूचना ---- खबरनामा इंडिया की खबर कॉपी (चोरी) करने वाले पत्रकारों को अपील है कि चोरी करने की बजाए व्हाट्सप्प नंबर पर मेसेज भेजकर खबर मांग ले .....



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments