ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अभी कुछ देर पहले दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल ,....

- दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, घायलों का उपचार सिविल अस्पातल में चल रहा    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में देर रात जालंधर बाईपास के नजदीक दो कारो की आमने-सामने टक्कर होने की खबर है। जिसमे दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान साहिल पुत्र ओम प्रकाश और मनवीर शेरा पुत्र रविंदर के रूप में हुई है।  जो मोहल्ला खटीका, करतारपुर के वासी हैं। अस्पताल में भर्ती मनवीर शेरा ने बताया कि वह कपूरथला–नकोदर मार्ग स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार को काम से छुट्टी के बाद वह अपने साथी के साथ कार में घर लौट रहा था। जैसे ही वह जालंधर बाईपास पर पहुंचे, सामने से कपूरथला से जालंधर की ओर जा रही एक कार से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को तुरंत कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सिविल अस्पताल कपूरथला के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। तथा एक्स-रे और अन्य आवश्यक जांचें की जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।  

No comments