ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी अधिकारी की मौत ...

- फ्लेट के बाथरूम में मिला RTA का शव  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब में जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अधिकारी रविंदर सिंह की अचानक मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जालंधर हाइट्स क्षेत्र के फ्लैट के बाथरूम से उनका शव बरामद हुआ है।  

जानकारी अनुसार रविंदर सिंह जब सुबह घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। जिसके बाद उनकी मौत का पता चला। ड्राइवर प्रगट सिंह के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीँ उनकी पॉर्थीव देह का अंतिम संस्कार बठिंडा में किया गया।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार RTA रविंदर सिंह गिल जालंधर हाइट्स में अपने फ्लैट में रहते थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो उनके ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो रविंदर सिंह बेहोश पड़े थे।  

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जाँच अधिकारी सुरजीत सिंह के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है।  

No comments