कपूरथला में दो पैट्रोल पंप से पिस्तौल की नोक पर नगदी लूटी, FIR दर्ज ...
- पुलिस CCTV के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सदर पुलिस ने दो पैट्रोल पंप से पिस्तौल की नोक पर नगदी लूटने के मामले में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
करन प्रताप सिंह निवासी अर्बन एस्टेट कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव सिधवां दोना में पैट्रोल पंप दोआबा पैट्रोमार्ट है। जिसमें 4 लोग काम करते है। 27 दिसंबर की सायं करीब 07:30 बजे पैट्रोल पंप पर काम करने वाले करिंदे नीरज मोरिया पुत्र राम भवन का फोन आया कि पैट्रोल पंप पर 3 अज्ञात युवक बिना नंबरी बुलेट मोटरसाइकिल पर आए। जिनके मुंह बंधे हुए थे। 2 युवकों के पास पिस्टल थी।
उन्होंने पिस्टल उस पर तान दी और करिंदे से 44 हजार रुपए की नगदी छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मैं तुरंत पैट्रोल पंप पर पहुंचा और पंप पर पहुंच कर मुझे पता चला कि उक्त तीनों अज्ञात युवकों ने गांव रजापुर फिलिंग स्टेशन पर भी रिवाल्वर की नोक पर करिंदे से 4500 रुपए की लूट की है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी।
थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments