ब्रेकिंग न्यूज़

कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या निंदनीय -- कालिया

- दिल्ली से चलने वाली रिमोट-कंट्रोल सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है-शिव सेना 

- बोले -- भगवंत मान सरकार के दौर में पंजाब के खिलाड़ी भी गैंगस्टरों के निशाने पर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और गैंगस्टर कल्चर को लेकर शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे ने पंजाब सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है।  और सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। मंगलवार को शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की। 

उन्होंने कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और उसने अपराधियों व गैंगस्टरों के आगे अपना नियंत्रण छोड़ दिया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में यह घटना हुई, वहां एक स्थानीय पुलिस अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद था। अगर पुलिस की मौजूदगी में ऐसी वारदात हो सकती है, तो इससे साफ है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। 

पंजाब आज इस कदर असुरक्षित बन चुका है कि अब कबड्डी का मैदान भी गोलियों से सुरक्षित नहीं रहा।मोहाली में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया (बलराज राणा) की खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि राणा बलाचौरिया की शादी को मात्र 10–15 दिन ही हुए थे। एक नई-नई शुरू हुई ज़िंदगी को गैंगस्टर राज ने बेरहमी से खत्म कर दिया। 

No comments