ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की महिला को विदेश भेजने के नाम पर 4.76 लाख की ठगी ....

- एजेंट ने महिला को न तो पुर्तगाल भेजा और न ही रुपए वापिस किए 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र वासी एक युवती को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 4.76 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने भी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला कुलदीप कौर वासी गांव मंडकुला बेगोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुर्तगाल जाना चाहती थी। इस दौरान उसका संपर्क मनप्रीत सिंह वासी गांव नंगल लुबाणा के साथ हुआ। जिसने कहा कि वह उसे पुर्तगाल भेज देगा वह पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुका है।  

महिला उसकी बातों में आ गई और उसे विदेश भेजने के नाम पर विभिन्न तारीखों और ट्रांसेंक्शन दवारा 4 लाख 76 हजार 100 रुपए दे दिए। मगर बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपए वापिस किए। कई बार उससे रुपए वापिस मांगे। मगर वह टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। 

DSP भुलत्थ ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल के उपरांत ट्रेवल एजेंट पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिसके बाद आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

No comments