ब्रेकिंग न्यूज़

NRI की कोठी में युवक-युवती की संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत ....

- युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, जबकि युवती की लाश बेड पर थी, पुलिस जाँच में जुटी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब   

पंजाब के बरनाला के गांव टल्लेवाल में आज सुबह एक NRI की कोठी में एक युवक और युवती की संदिघ्ध हालातो में शव मिलने की खबर है। युवक का शव पंखे से कपड़े से लटका हुआ मिला, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सम्बंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरनाला के सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। 

मृतकों की पहचान परविंदर सिंह (30वर्ष) वासी माछीवाड़ा लुधियाना और बलजीत कौर (25वर्ष) वासी जगराओं के रूप में हुई है।   

मौके पर पहुंचे थाना टल्लेवाल SHO निर्मलजीत सिंह के अनुसार पुलिस को आज सुबह 7 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीँ फोरेंसिक टीम भी जाँच कर रही हैं। जाँच टीम के अनुसार परविंदर सिंह ने कुछ दिन पहले ही गांव टल्लेवाल में आकर रहना शुरू किया था। उसके किसी जानकार ने NRI का खाली पड़ा मकान रहने के लिए दिलाया था। 

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। और युवक-युवती के रिश्ते के बारे में भी पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। SHO निर्मलजीत सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाकर कार्यवाही की जायगी।  

No comments