ब्रेकिंग न्यूज़

मानव सेवा समिति दवारा 29वां आंखों का नि:शुल्क चेकउप कैंप, पढ़े कब .. ??

- जरूरतमंद मरीजों को समितिओ दवारा फ्री दवाइयां भी होंगी उपलब्ध  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला की समाजिक हित में कार्य करने वाली संस्था मानव सेवा समिति (रजि.) दवारा 29वां आंखों का नि:शुल्क चेकअप कैंप 21 दिसंबर रविवार को स्थानीय मंडी जंजघर में आयोजित किया जा रहा है। यह फैसला समिति के सदस्यों की की विशेष बैठक प्रधान ब्रिज भूषण मोदगिल की अध्यक्षता में लिया गया। 

मीटिंग की कार्रवाई के बारे जानकारी देते हुए समिति के उपप्रधान हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि मानव सेवा समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी केम्प का आयोजन किया जा रहा है। जो कि मंडी जञ्ज घर परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।  

उन्होंने यह भी बताया कि इस कैंप में डा. निर्भय डोगरा, डोगरा आई अस्पताल वाले अपनी टीम के साथ मरीजों की आंखों का चेकअप करेंगे। वहीँ जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी फ्री दी जाएंगी और ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों की आंखों के आपरेशन समिति की ओर से नि:शुल्क करवाए जाएंगे। प्रधान व समूह सदस्यों ने समिति की ओर से शहरवासियों को कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई है। 

इस मौके कैंप का पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस मौके पर सचिव भास्कर रेखी, कोषाध्यक्ष विजय भंडारी, हरिंदरजीत सिंह बावा, गोपाल कृष्ण अरोड़ा, विकास खन्ना, प्रणव अरोड़ा, नंदीश मोदगिल आदि मौजूद थे।  


No comments