ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान गई कपूरथला की सरबजीत बारे SGPC सदस्य का बड़ा बयान ....

- पासपोर्ट श्री बेर साहिब में करवाया था जमा, नंबरदार ने की थी रिकार्ड की पुष्टि 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले के अमानीपुर गांव की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह मामले में SGPC सदस्य खुलकर बोलने लगे हैं। इसी क्रम में सुल्तानपुर लोधी की SGPC सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने बताया कि सरबजीत कौर ने ननकाना साहिब जाने के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जमा करवाए थे।  

वहीँ दूसरे श्रद्धालुओं से भी दस्तावेज मांगे गए थे। इसी क्रम में सरबजीत कौर ने अपना पासपोर्ट जमा करवाया। उन्होंने गांव के नंबरदार से संपर्क कर सरबजीत कौर की पहचान और गांव में रहने की पुष्टि की। इसके बाद फाइल SGPC को भेजी गई।  

SGPC सदस्य ने स्पष्ट किया कि सरबजीत कौर की फाइल कभी वापस नहीं आई और न ही इसमें किसी तरह की कोई गलती थी। उन्होंने यह भी बताया कि सरबजीत कौर के करतारपुर कॉरिडोर जाने का कोई आवेदन उनके पास कभी नहीं आया था। 

सरबजीत कौर के पाकिस्तान से न लौटने पर बीबी गुरप्रीत ने नंबरदार और गुरुद्वारा के रिकॉर्ड कीपर के साथ उनके घर जाकर जांच की। उनके बेटों ने बताया कि उनका अपनी मां सरबजीत कौर से कोई संबंध नहीं है और वह पाकिस्तान से वापस नहीं लौटी हैं।  

जब सरबजीत कौर की गैरहाज़िरी का पता चला, तो बीबी गुरप्रीत ने नंबरदार और गुरुद्वारा के रिकॉर्ड कीपर के साथ उनके घर जाँच की। उनके बेटों ने बताया कि माँ से उनका कोई संबंध नहीं है और वह पाकिस्तान से वापस नहीं आईं है। 

SGPC सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने कहा कि उनका काम केवल यह देखना है कि यात्री सिख धर्म के प्रति समर्पित है या नहीं और गांव का स्थायी निवासी है या नहीं। आपराधिक रिकॉर्ड या अन्य पृष्ठभूमि की जांच करना पंजाब और भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि SGPC वर्तमान में यात्रियों की पृष्ठभूमि की जांच नहीं करता है।  

बीबी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनके पास अभी तक अकेली महिला, तलाकशुदा या विधवा के संबंध में यात्रा पर रोक लगाने को लेकर कोई निर्देश नहीं है। उनके अनुसार अभी तक कोई रोक नहीं है। SGPC रोक लगाने का फैसला लेती है तो उसे माना जाएगा। उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच सुनिश्चित की जाए।  

No comments