ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कांग्रेसी नेता पर फायरिंग करने वाले शूटर सहित 8 बदमाश गिरफ्तार ,....

- आरोपियों से एक पिस्तौल तथा घटना में उपयोग किया बाइक भी बरामद  

- मुख्य शूटर पर 13 और रेकी करने वाले बदमाश पर 3 FIR पहले भी हैं दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में बीते दिनों एक कोंग्रेसी नेता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सहित 8 बदमाशों को काबू किया है। जिनके पास से घटना में प्रयोग किया पिस्तौल और बाइक भी बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए SP (D) प्रभजोत सिंह ने बताया कि मुख्य शूटर पर 13 तथा उसके एक साथी पर 3 आपराधिक मामले पहले भी दर्ज है। काबू किये आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।  

SP (D) प्रभजोत सिंह ने बताया कि 1 नवंबर को थाना सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जिला परिषद के पूर्व उप चैयरमेन व्ह कांग्रेसी नेता हरजिंदर सिंह पुत्र मस्साराम वासी गांव शाहजहांपुर पर 2 बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर मामला दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की थी।  

इसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी तथा सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा ह्यूमन इंटेलिजेंस तथा टेक्निकल टीम की मदद से मामला सुलझाते हुए रेकी करने वाले विक्रमजीत सिंह को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी। और उसकी निशानदेही पर मुख्य शूटर अजय कुमार उर्फ बिल्ला वासी गांव शाहजहांपुर को भी गिरफ्तार किया था। फिर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना को अंजाम देने में उपयोग किया 30 बोर का पिस्टल और बाइक भी बरामद की थी। 

उन्होंने यह भी बताया की अभी तक की जाँच में इस मुकदमे में 12 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अन्य चार आरोपिओ की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि तफ्तीश में यह भी मालूम हुआ है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए विदेश में बैठे जगदीप सिंह उर्फ़ जगा पुत्र निर्मल सिंह वसी गांव शाहजहांपुर ने साथियों की मदद से अंजाम दिया है। 

SP D ने बताया कि काबू किए आरोपियों में विक्रमजीत सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र रेशम, अजय कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र संतोख सिंह दोनों वासी गांव शाहजहांपुर, हरविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी तलवंडी महमा शाहकोट, करण कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र बलबीर सिंह वासी गांव जबोवाल, बलजीत सिंह उर्फ बॉबी और जशनदीप सिंह दोनों पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव भानोलंगा तथा गुलशन कुमार पुत्र संतोख सिंह वासी गांव शाहजहांपुर सुलतानपुर लोधी है। इनमें से विक्रमजीत सिंह पर 2 तथा अजय कुमार पर 13 मामले पहले भी दर्ज है।  

No comments