पाकिस्तान गई कपूरथला की सरबजीत मामले में बड़ा खुलासा ....
- पाकिस्तान गए जत्थे का स्वागत नासिर ढिल्लों ने किया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पाकिस्तान में नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाब के कपूरथला जिले की सरबजीत कौर के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। जहाँ सरबजीत कौर का पंजाब में लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज थे, हालांकि वह अधिकतर मामलों में बरी हो चुकी हैं।
वहीँ जिस जत्थे के साथ वह पाकिस्तान गई थीं उसका स्वागत पाकिस्तान के यूट्यूबर नासिर ढिल्लो ने किया है। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। नासिर वही यूट्यूबर है जिसने पाकिस्तान की जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू किया था।
बता दे कि सरबजीत 4 नवंबर को 1,932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई थीं। लेकिन जत्थे की वापसी के समय वह लापता पाई गईं। बाद में आए वीडियो में उन्होंने इस्लाम कबूल कर नासिर हुसैन से निकाह करने और अपना नाम ‘नूर हुसैन’ रखने की बात सामने आई।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि पाक इमिग्रेशन फॉर्म में उन्होंने अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली छोड़ा था। जिससे जांच एजेंसियों का शक और बढ़ गया। वहीँ इस घटना के बाद अब SGPC ने निर्णय लिया है कि अब किसी भी अकेली महिला यात्रि को पाकिस्तान के लिए वीजा जारी करने में सख्ती बरती जाएगी।
वहीँ सूत्रों की माने तो पुलिस अगर सरबजीत कौर के मोबाइल रिकार्ड को बारीकी से खंगाले तो कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते है। और किसी देश विरोधी एजेंसी से भी सम्पर्क निकलने की सम्भावना है।









.jpeg)











No comments