ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सहिकारी खेतीबाडी सभा का सेलसमैन निलंबित, FIR दर्ज ....

- आरोपी सेल्समैन पर 57,722 रुपए के गबन का आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में सहिकारी बहुउदेशीय खेतीबाडी सभा के सेलसमैन को निलंबित करने की खबर है। उस पर आरोप है कि उसने 57 हज़ार का गबन किया है। वहीँ सभा के सहायक रजिस्ट्रार की शिकायत पर थाना ढिलवां में आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि SHO दलविंदरबीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

ढिलवां थाना के SHO दलविंदरबीर सिंह से मिली जानकारी अनुसार गुरयादविंदर सिंह सहायक डायरैकटर सहिकारी सभा कपूरथला अपनी शिकायत में बताया कि निरीक्षक हलका अतिंदरपाल सिंह के कार्यलय को 23-7-2025 को जानकारी मिली कि सेल्समेन सुखजिंदर सिंह पुत्र झिरमल सिंह वासी दयालपुर ने 57,722 रुपए गबन किया है। 

अतिंदरपाल सिंह निरीक्षक हलका धालीवाल बेट ने सेल्समैन सुखजिंदर सिंह को निलंबित कर उस पर ग़बन के आरोप में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। 

वहीँ ढिलवां पुलिस ने गुरयादविंदर सिंह सहायक डायरैकटर सहिकारी सभा की शिकायत पर आरोपी सेल्समैन  सुखजिंदर सिंह पुत्र झिरमल सिंह वासी दयालपुर के खिलाफ 57,722 रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया। और पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

No comments