ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक महिला का जला हुआ शव मिला ....

- हाथ और टांग के अलावा पूरी बॉडी जली हुई, पुलिस शव की पहचान के लिए कर रही कार्यवाही 

- प्रदेश के सभी थानों में अलर्ट की सुचना भेजी -- SHO   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में गांव जार्जपुर के नजदीक खेतों में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। जिसकी फ़िलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए प्रदेश के सभी थानों को अलर्ट भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि महिला की एक टांग और दोनों हाथो के अलावा पूरी बॉडी जली हुई है। फ़िलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव जार्जपुर के नजदीक खेतों में एक महिला की लगभग पूरी जाली हुई लाश मिलने सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद डीएसपी धीरेन्दर वर्मा और SHO की टीम ने मौके पर पहुँच शव कब्जे में ले लिया और जहां शुरू कर दी। 

SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि फ़िलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। दोनों हाथ और टांग के अलावा पूरी बॉडी बुरी तरह से जली हुई है। जिसके आधार पर पहचान के लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को 72 घंटे के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।  

SHO ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लग रही है। और उसके कपडे लाल और नीले रंग के है। उसके हाथ में चूड़ियां तथा उंगलियों में अँगूठिया पहनी हुई है। नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश भी लगी हुई है।  यह सूचना प्रदेश के सभी थानों को भेज दी है, ताकि शव की पहचान हो सके। वहीँ थाना सुल्तानपुर लोधी के जांच अधिकारी ASI पालसिंह ने बताया कि महिला के शव मिलने के बाद फ़िलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। और उसकी पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

No comments