ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने महिला नशा तस्कर को किया काबू, FIR दर्ज

- महिला तस्कर से 100 ग्राम हेरोइन बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक महिला नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीँ आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज रमन कुमार ने करते हुए बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जिस दौरान पूछताछ में नशे की सप्लाई चैन बारे अहम खुलासे होने के आसार हैं।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ में तैनात ASI  सुखचैन सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव भीला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई। और महिला कर्मियों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सुखविंदर कौर उर्फ़ बिल्लो पत्नी सुखविंदर सिंह वासी गांव बूट के तौर पर हुई है। 

उन्होंने यह भी बताया कि महिला नशा तस्कर को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी जिस दौरान गंभीरता से पूछताछ करने पर कई सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है। 

No comments