कपूरथला में 3 खिलाड़ियों पर 20-25 युवकों ने किया हमला, जख्मी ...
- 2 गंभीर जख्मी सिविल अस्पताल में भर्ती, एक मामूली जख्मी, हाल ही में थाइलैंड से सिल्वर मैडल जीतकर लौटा
- श्री गुरुनानक स्टेडियम से प्रेक्टिस करके लौटते समय हुई घटना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में देररात श्री गुरु नानक स्टेडियम से प्रेक्टिस करके लौट रहे 3 युवा खिलाड़ियों को किसी मामूली बात को लेकर 20-25 युवकों ने घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी के SHO अमनदीप नाहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गौरव वासी लाहौरी गेट ने बताया कि वह ताइक्वांडों का नेशनल खिलाड़ी हैं और उसने कई मेडल जीते हैं। वह रोजाना गुरु नानक स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए जाता है। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े छह वह अपने साथी एथलीट लवप्रीत सिंह वासी मोहब्बत नगर और कबड्डी खिलाड़ी विशाल कुमार वासी मोहल्ला अरफांवाला के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौटने के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें 20-25 युवकों ने घेर लिया।
जिनके हाथ में तेजधार हथियार, डंडे व कड़े आदि पकड़े हुए थे। इन लोगों ने आते ही बिना कुछ पूछे उन पर हमला कर दिया। जिससे वह तीनों जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें तो समझ ही नहीं आया कि उनसे मारपीट क्यों की गई। उसने बताया कि इतना जरूर है कि बीते रविवार को कुछ युवकों की स्टेडियम में कुछ बहस जरूर हुई थी। गौरव ने बताया कि लवप्रीत सिंह 10-15 दिन पहले थाइलैंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में से सिल्वर मेडल जीतकर लौटा था। लवप्रीत सिंह को मामूली घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के SHO अमनदीप नाहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जख्मियों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएचओ ने बताया कि सुबह भी स्टेडियम में मारपीट हुई थी। उस मामले की भी जांच की जा रही है।



.jpg)




.jpg)

.jpeg)











No comments