ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने हथियारों सहित एक बदमाश किया काबू , FIR दर्ज ...

- आरोपी से 3 पिस्टल 32 बोर, 2 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 30 बोर बरामद        

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के CIA स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक बदमाश को काबू कर उसके पास से 4 देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SP  (D) प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में बेचता था। वहीं आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 4 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।   

एसपी (डी) प्रभजोत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार की टीम आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई महिम के दौरान गांव तलवंडी महमा से शेखूपुर की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। तो उसके पास से 2 देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई। 

वहीँ प्राथमिक जाँच में आरोपी की निशानदेही पर दो और देसी पिस्तौल भी बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ अमन पुत्र यशपाल सिंह वासी गांव ताशपुर के रूप में हुई है। 

SP (D) ने यह भी बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार सस्ते दाम में खरीद कर लाता था। और पंजाब में ग्राहकों को बेचता था। आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिस दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने के आसार हैं।   

No comments