कपूरथला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन ...
- चारों सबडिवीजन में नशे के हॉटस्पॉट एरिया में शाम तक चलेगा सर्च ऑपरेशन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम के चलते आज SSP कपूरथला के नेतृत्व में जिले की चारो सब-डिविजनों नशे की हॉटस्पॉट एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें समाचार लिखे जाने तक विभिन्न तरह का नशा तथा इंजेक्शन आदि बरामद किए गए है। इसकी पुष्टि SSP गौरव तूरा ने करते हुए बताया कि यह सर्च शाम तक चलेगी। उन्होंने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तस्कर या तो नशा बेचना बंद कर दे, नहीं तो जिला छोड़ दे।
SSP कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आज जिले की चारो सब डिवीज़नों में लगभग 150 से अधिक पुलिस कर्मिओ दवारा नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमे कपूरथला के हॉटस्पॉट एरिया मोहल्ला मेह्ताभ गढ़, सुलतानपुर लोधी के गांव लटियांवाल, भुलत्थ के गांव डोगरांवाल और बूट, वहीँ फगवाड़ा के गांव चहेड़ू में पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिघ्ध लोगो से पूछताछ के साथ साथ कुछ संदिघ्ध स्थानों पर जाँच भी की गई है।
SSP ने बताया कि दोपहर तक चलाई गई सर्च में नशे के इंजेक्शन तथा नशे की गोलियां आदी बरामद की जा चुकी है। यह ऑपरेशन शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसके बाद बरामद किये गए नशे बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी।









.jpeg)











No comments