ब्रेकिंग न्यूज़

तरनतारन उपचुनाव में AAP की जीत, विधानसभा 2027 की जीत का द्वार --- ढोट

- आप की नीतिओ और सर्वपक्षीय विकास पर जनता ने लगाई मोहर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

तरनतारन उपचुनाव में AAP पार्टी की शानदार जीत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावो की जीतब का द्वार है। जो आप ने जीत हासिल कर खोल दिया है। यह बात AAP के सीनियर नेता परविंदर ढोट ने कहते हुए लोगो का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यह जीत केवल एक सीट की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के भविष्य की दिशा का स्पष्ट संकेत है। CM भगवंत मान और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में जो लोक‑हितैषी नीतियां लागू की हैं, उन्हें जनता ने फिर से अपना समर्थन दिया है।  

परविंदर ढोट ने कहा कि इस विजय ने यह सिद्ध कर दिया है कि पंथ‑आधारित एजेंडे वाली पार्टियों को अब पंजाब की जनता ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा “हमारा संदेश सभी धर्मों, सभी जातियों के लिए समान है। तरन तारन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी लोगों ने जो दृष्टिकोण को अपनाया है। यह पार्टी के लिए बड़े गर्व की बात है। 

इस जीत को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए “जीत का द्वार” बताया और कहा “यह जीत हमें आगे के चुनावों में मजबूत सरकार बनाने का आत्मविश्वास देती है। हम न केवल पंजाब में, बल्कि पूरे देश में अपने विकास मॉडल को ले जाएंगे और दिखाएंगे कि कैसे एक साधारण पार्टी भी सच्ची लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सत्ता में आकर बदलाव ला सकती है।  

परविंदर ढोट ने यह भी में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर वर्ग, हर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ें। विरोधी केवल विरोध करेंगे, लेकिन जनता की आवाज़ ही आगे बढ़ेगी। आप नेता इस जीत को आगे भी जारी रखेंगे और पंजाब को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। 


No comments