कपूरथला में देर रात एक बेकाबू कार खंभे को तोड़ते हुए जूस की दुकान में घुसी, एक की मौत ...
- कार चालक अपने मामा के साथ बाजार से घर वापस आ रहा था, ब्रेक हुई फेल, पुलिस जांच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर सुभाष पैलेस चौक के नजदीक देररात एक कार अनियंत्रित होकर एक खंभे को तोड़ते हुए जूस की दुकान से टकरा पलट गई। इस घटना में एक युवक की मौत होने की भी खबर है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना की पुष्टि सिटी थाना SHO अमनदीप ने करते हुए बताया कि कार की ब्रेक फेल होने के चलते यह घटना घटी है।
मृतक के परिजन विक्रांत से मिली जानकारी अनुसार प्रियांशु पुत्र हरजिंदर सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ अपने मामा दिलबाग सिंह वासी गांव बुताला के साथ अपनी कार (PB-05-Z-6090) पर देर रात लगभग साढ़े 11 बजे बाजार से घर की तरफ आ रहे थे। जब कार सुलतानपुर लोधी रोड पर सुभाष पैलेस चौक के नजदीक पहुंची तो उसकी ब्रेक फेल हो गई और कार अनियंत्रित होकर एक खंभे को तोड़ते हुए जूस की दुकान से टकरा कर पलट गई।
वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम की मदद से दोनों कार सवारों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभी तक घायल दिलबाग सिंह का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ सिटी थाना SHO अमनदीप ने बताया कि मामले की जांच ASI सतनाम सिंह कर रहे हैं।









.jpeg)











No comments