कपूरथला में एक पंजाबी सिंगर गिरफ्तार ....
- गायक की पत्नी की शिकायत पर हुई थी FIR दर्ज, 14 दिन के लिए जेल भेजा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला जिले में एक पंजाबी सिंगर गिरफ्तार किया है। फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सिंगर को पकड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसपर पत्नी से धोखाधड़ी करने का आरोप है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने सिंगर हसन खान उर्फ हसन मानक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि गायक के खिलाफ 30 मई 2025 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी। वहीँ आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही गायक की पहली पत्नी परविंदर कौर की शिकायत पर हुई है। परविंदर कौर ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा के थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी थी कि गायक ने धोखे से दूसरी शादी की और उसके सोने के गहने हड़प लिए थे।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 30 मई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस ने तब आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बाद में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने का भी आदेश जारी किया था।









.jpeg)











No comments