ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के खेतों में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका ...

- मृतक की बाइक भी  खेतो में बरामद, पुलिस डॉग स्कायड की टीम कर रही जाँच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के कस्बा ढिलवां के नजदीक गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में आज सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक भी नजदीक ही खेतो में पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह तथा थाना ढिलवां की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि हत्या की आशंका को देखते डॉग स्कायड की टीम जाँच कर रही है। 

मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (35 वर्ष) उर्फ़ लालू पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव मियानी बाकरपुर के रुप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में आज सुबह एक युवक का शव देखा गया। शव के शरीर पर कई गहरे घाव भी थे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद DSP भुलत्थ और ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जाँच शुरू कर दी है। वहीँ मौके पर जाँच कर रहे डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह कल वीरवार शाम घर से अपनी बाइक पर गया था। लेकिन रात भर घर नहीं आया। वहीँ सुबह उसका शव गांव के ही खेतो में लिया है। जिसके सर पर गहरे घाव भी है। 

डीएसपी करनैल सिंह ने केएनआई को यह भी बताया कि मामला हत्या का देखते हुए पुलिस गंभीरता से जाँच कर रही है। परिजनों के बयान पर फ़िलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।   

No comments