Transfers --- पंजाब में 4 जिलों के SSP बदले, पढें .... ??
- IPS मेहताब सिंह को बटाला का नया SSP किया तैनात
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल करते हुए 4 जिलों में नए SSP नियुक्त किए हैं। इनमें अमृतसर रूरल में भी नया SSP तैनात किया गया है। जहां के SSP को गैंगस्टरों पर कार्रवाई न करने को लेकर बीते दिनों सरकार ने सस्पेंड किया था।
पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार बटाला के SSP सोहेल कासिम मीर को अब अमृतसर रुरल के SSP तैनात किया है। जबकि उनकी जगह पर SBS नगर के SSP मेहताब सिंह को बटाला में लगाया है।
वहीँ विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर (क्राइम) तुषार गुप्ता को SBS नगर का नया SSP और इंटेलिजेंस के AIG अभिमन्यु राणा को मुक्तसर के नए SSP नियुक्त किया हैं। इसके साथ ही मुक्तसर के SSP अखिल चौधरी को ANTF का AIG लगाया गया है।

.jpeg)








.jpeg)











No comments