ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला में MLA की कोठी के नजदीक युवती पर बाइक सवारों ने की फायरिंग ...

 - पुरानी रंजिश के चलते तीन युवको ने मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में देर शाम विधायक की कोठी के नजदीक एक युवती पर तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में घायल युवती को पीसीआर टीम की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि गोली युवती की जांघ के आरपार हो गई है। फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है। वहीं आरोपियों की छापेमारी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मनप्रीत कौर (35 वर्ष) वासी औजला रोड नजदीक ब्रेड फैक्ट्री शाम करीब साढ़े 5 बजे अपने ड्यूटी से घर जा रही थी। एमएलए राणा की कोठी के थोड़ी आगे जाते ही बुलेट बाइक पर तीन युवक आये और उन्होंने युवती पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जांघ के आरपार हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह की टीम ने घायल को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। 

डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने यह भी बताया कि युवती मनप्रीत कौर कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी। और एक युवक से इसका विवाद था। युवती ने बताया कि उक्त युवक सूरज थापर ने ही आज उस पर फायरिंग की है। घायल के बयान पर आरोपी सूरज वासी गांव दबूरजी और उसके दो अन्य साथिओ को गिरफ्तार करने के लिए सिटी थाना पुलसि की टीम छापेमारी कर रही है। 

No comments