भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त डीएसपी का किया स्वागत ...
- शहर में कानून व्यवस्था होगी मजबूत, आपराधिक तत्वों पर कसी जायगी नकेल --DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सब-डिवीज़न में नियुक्त हुए डीएसपी शीतल सिंह का कपूरथला के भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। और नेताओ ने जहाँ DSP को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। वहीँ शहर में सुरक्षा के हालातो पर चर्चा की है। नेताओ ने उम्मीद जताई है कि DSP शीतल सिंह के नेतृत्व में शहर में कानून व्यवस्ता बरक़रार रहेगी। जिसके बाद शीतल सिंह ने आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने का आश्वासन भी दिया।
DSP का अभिनन्दन करने वालो में धर्मपाल महाजन (पूर्व पार्षद), पवन धीर (पूर्व पार्षद), एडवोकेट पीयूष मनचंदा, देविंदर धीर, सुखजिंदर सिंह तथा श्याम कुमार भूटानी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डीएसपी शीतल सिंह एक कर्मठ, निष्पक्ष व जनता के हित में कार्य करने वाले अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पुलिस व आम नागरिकों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ेगा।
डीएसपी शीतल सिंह ने भाजपा नेताओं का आभार जताया और कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की सहभागिता से ही एक सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज की स्थापना संभव है।
भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि DSP शीतल सिंह के नेतृत्व में कपूरथला शहर में पुलिस व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।









.jpeg)











No comments