ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में PAK जासूस के काबू मामले में मुख्य आरोपी भी काबू ...

- आरोपी आज होंगे अदालत में पेश, नेटवर्क काफी बड़ा, कई और भी शामिल - SP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला पुलिस द्वारा डिफेंस एरिया की फोटो तथा सीक्रेट इनफॉरमेशन PAK को भेजने के आरोप में अभी तक 3 आरोपियों को काबू कर लिया है। और आरोपिओ से 6 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जिनके द्वारा पाकिस्तान को कपूरथला की आर्मी क्षेत्र की सीक्रेट इनफॉरमेशन भेजी गई थी। इसका दावा आज एसपी (D) प्रभजोत सिंह ने करते हुए बताया कि उक्त मामले में मुख्य आरोपी को फिरोजपुर से काबू किया है। जिसका सीधा संपर्क PAK से है। 

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ जारी है और कई अन्य लोगों के भी इसमें संलिप्त होने के आसार हैं। और इनका नेटवर्क काफी बड़ा है। मुख्य आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जायगी।  

बता दे कि कपूरथला जिला पुलिस ने 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर कांजली के नजदीक एक युवक राजा वासी कपूरथला को काबू किया था। जो की आर्मी एरिया में सफाई कर्मचारी है। और वह आर्मी एरिया की फोटो तथा सीक्रेट डॉक्यूमेंट अपने साथियों की मदद से पाकिस्तान को भेजा था। जिसके बाद आरोपी राजा के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस में FIR दर्ज कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया था। जिस दौरान पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी जसकरण सिंह वासी धर्मकोट को काबू किया था। जिसके पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह वासी फिरोजपुर को काबू कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह वासी फिरोजपुर को काबू किया है। 

एसपी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उक्त तीनो आरोपियों से 6 मोबाइल भी बरामद किए हैं। जिनके द्वारा वह आर्मी क्षेत्र की फोटो तथा सीक्रेट डॉक्यूमेंट पाकिस्तान को भेजते थे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर वासी गुरनाम सिंह मुख्य आरोपी है। उस पर पहले भी कई NDPS के कई मामले दर्ज है। 

No comments