ब्रेकिंग न्यूज़

विरासती शहर में भाजपाइयों ने सरदार पटेल को किया याद .....

- 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा निकाली   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

विरासती शहर कपूरथला में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा मणि महेश मंदिर से शुरू होकर शिव मंदिर चौंक, शहीद भगत सिंह चौंक, सदर बाजार से होते हुए जलोखना तक निकाली गई। जहां कारगिल शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और पूर्व कैबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया ने भी सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी इच्छाशक्ति और राजनीतिक सूझबूझ से 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को टूटने से बचाया था। जिस कारण उन्हें लौह पुरुष' कहा गया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। सरदार पटेल को 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।  

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने जानकारी दी कि मोदी सरकार ने 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पटेल जी को समर्पित की है। यह 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा देश की एकता में उनके योगदान को दर्शाती है। खोजेवाल ने कहा कि आजाद भारत में सरदार पटेल पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय सिविल सेवाओं के महत्व को समझा और भारतीय संघ के लिए उसकी निरंतरता को आवश्यक बताया। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, शाम सुंदर अग्रवाल, कपूर चंद थापर, जिला उपाध्क्षय अश्वनी तुली, यूथ भाजपा के सन्नी बैंस, मंडल अध्क्ष्य बलवंत सिंह बूटा, सरबजीत सिंह देओल, कमलजीत प्रभाकर, रोशन लाल सभरवाल, निर्मल सिंह नाहर, मनु धीर, ईशा महाजन, मधु सूद, आभा आनंद, यगदत्त ऐरी, सुनील अरोड़ा आदि उपस्थित थे।  

No comments