ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के श्मशान घाट में चोर सक्रिय, 2 लोगों के मोबाइल हुए चोरी ....

- अंतिम संस्कार में शोक व्यक्त करने पहुंचे नेता और डॉक्टर की जेब पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जाँच जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के शमशान घाट में आज चोरो के सक्रीय होने की घटना देखने को मिली है। जिस क्रम में अंतिम संस्कार में शोक वयक्त करने पहुंचे एक सामाजिक नेता और एक बुजुर्ग डॉक्टर की जेब से अज्ञात चोरो ने मोबाइल चोरी कर लिए है। यह घटना भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरो ने अंजाम दी है। दोनों ही पीड़ितों ने फ़िलहाल थाना सिटी में शिकायत दे दी है। वहीँ SHO अमनदीप ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार शहर के लक्ष्मी नगर शमशान घाट में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आज दोपहर सैकड़ो लोग उनके परिवार से शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। वहीं शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरो ने सामाजिक नेता हरदयाल सिंह झीता और बजुर्ग डॉक्टर हरजीत सिंह बतरा की जेब से मोबाइल चोरी कर लिए गए।  

दोनों ही पीड़ित जब पार्थिव शरीर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर पीछे हटे तो देखा उनके जेब से मोबाइल चोरी हो चुका था। दोनों ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। 

वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल की तलाश के लिए टेक्निकल टीम को  डिटेल भेज दी है। 

No comments