कपूरथला में डिवाइडर से टकराया एक्टिवा सवार, मौत ....
- घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल करवाया भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में देर रात गाँव इब्बन के नजदीक एक्टिवा पर जा रहे व्यक्ति की एक्टिवा डिवाइडर से टकराने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसको 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर आशीषपाल ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार कपूरथला शहर से अपने गांव इब्बन जा रहा था। और वडाला फ्लाईओवर पर अचानक उसकी एक्टिवा डिवाइडर से टकराने से हादसा हो गया। मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी इब्बन के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुँचे मृतक के भाई हरिंदरपाल सिंह ने उसकी पहचान की। परिवार के अनुसार मृतक जगदीप सिंह की शादी करीब छह माह पहले हुई थी। संबंधित थाने को घटना की सूचना देने के बाद साइंस सिटी चौंकी इंचार्ज ASI पूरनचंद ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर धारा 174 के तहत कार्यवाही करते हुए शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
No comments