दुःखद खबर -- कपूरथला के एक किरयाना व्यापारी की धर्मपत्नी का देहांत ....
- लक्ष्मी नगर शमशान घाट परिसर में बुधवार दोपहर 1 बजे होगा पार्थिव शरीर का होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के प्रमुख किरयाना व्यापारी व समाजसेवक रविंदर कुमार की धर्मपत्नी तथा बालाजी सेवा संघ के प्रबंधक विक्रम गुप्ता, अनिल गुप्ता तथा अरुण गुप्ता की माताजी श्रीमती संतोष गुप्ता का देर रात अचनाक हिर्दय गति रुकने से देहांत हो गया है। इस दुख भरी खबर से उनके परिचितों तथा परिजनों में शोक की लहर है।
वही धार्मिक, राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के नेताओं सहित उनके परिचितों द्वारा दुखी परिवार के साथ शोक व्यक्त किया जा रहा है। और भगवान से प्रार्थना है कि दुखी परिवार को असहाय दुःख सहन करने की शक्ति दे। और दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में निवास दे।
श्रीमती संतोष गुप्ता जी के बेटे विक्रम गुप्ता, अनिल गुप्ता तथा अरुण गुप्ता ने दुखी मन से बताया कि आज बुधवार दोपहर 1 बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
No comments