पंजाब के इस इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 2 की मौत ....
- ब्लास्ट से फैक्ट्री की छत उड़ी, चार गंभीर घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की खबर है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा।
वहीं सिलेंडर के टुकड़े भी लगभग 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले है। इस दौरान जिन लोग की हादसे में जान गई है, उनके शरीर के अंग भी दूर-दूर जाकर गिरे है।
फिलहाल ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन की टीमों ने करीब पांच घंटे घटनास्थल पर जांच में जुटी रहीं।
मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। दूसरी तरफ CM भगवंत मान ने घटना पर शोक जताया है। और उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ा हर अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं।
बता दे कि जिस जगह पर धमाका हुआ है वह ऑक्सीजन प्लांट है। वहां से ट्राइसिटी समेत पूरे पंजाब के अस्पतालों में सिलेंडरों की सप्लाई होती है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 6 लोग चपेट में आए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
No comments