ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में वकील और उनके परिवार पर तलवार से हमला, CCTV वायरल ....

बचाव में आई वकील की पत्नी और मां पर भी किये वार   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के समराला में एक वकील और उनके परिवार पर पड़ोसी दवारा तलवार से हमला करने की खबर है। जिसमे वकील और उसके पारिवारिक सदस्य घायल हुए है। वहीं वकील के बचाव में आई पत्नी और मां पर भी पडोसी ने वार किए। घटना की एक CCTV भी वायरल हो रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार वकील कुलतार सिंह मंगलवार सुबह घर से बाइक पर निकल रहे थे। तभी उनके पड़ोसी ने तलवार से हमला कर दिया। कुलतार सिंह को बचाने आई उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और मां शरणजीत कौर पर भी आरोपी ने वार किए। हमले में कुलतार के सिर पर गहरी चोट आई है। उनकी मां शरणजीत के कान के पास गहरा जख्म हुआ। मनप्रीत का हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आई।  

वहीं तीनों का इलाज समराला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पीड़ित वकील ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी कई बार विवाद कर चुका है। 

दूसरी तरफ समराला के SHO पवित्र सिंह के अनुसार घटना सीसीटीवी के आधार जाँच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

No comments