पंजाब के AAP मंत्री की चुनाव में जीत को हाईकोर्ट में चुनौती ....
- लुधियाना वासी जसविंदर ने हाईकोर्ट में दायर की, सुनवाई 13 अगस्त को
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
लुधियाना में हुए विधानसभा उप-चुनाव में AAP के उम्मीदवार व मंत्री संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हराकर जीत हासिल की थी। लेकिन संजीव अरोड़ा की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं।
बता दे कि लुधियाना वासी जसविंदर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमे अब सुनवाई 13 अगस्त को तय की गई है। याचिका में कहा कि अरोड़ा ने चुनाव के समय अपने से जुड़ी कई जानकारियां छुपाई थी। एक मिडिया हॉउस के अनुसार याचिका में आरोप है कि संजय अरोड़ा ने तय सीमा से अधिक चुनावी खर्च किया। अपनी आय की जानकारी सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की। चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। वहीं 40 लाख की सीमा से कहीं अधिक करोड़ों रुपए खर्च किए गए।
डॉ. मल्ही के वकीलों ने कहा कि यह मामला केवल खर्च छिपाने का नहीं है, बल्कि अवैध प्रचार रणनीतियों और भ्रष्ट आचरण का है। उन्होंने अदालत में दस्तावेजी सबूत पेश किए हैं, जो इन आरोपों को साबित करते हैं। डॉ मल्ही के प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में खर्च की सीमा का उल्लंघन लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है। यह याचिका जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दायर की गई है।
No comments