ब्रेकिंग न्यूज़

HRPC की "एक पौधा माँ के नाम " मुहीम --- ADC ने भी पौधा लगा किया प्रेरित ...

- जब भी हम मां के नाम पर पौधा लगाते है तो वह हमारे परिवार का हिस्सा बन जाता है -- ADC   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

जब भी हम मां के नाम पर पौधा लगाते है तो वह हमारे परिवार का हिस्सा बन जाता और उसका पालन पोषण करना हमारा फ़र्ज़ बनता है। यह शब्द ADC नवनीत बल ने HRPC (ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब रजि.) की "एक पौधा माँ के नाम " मुहीम दौरान पौधा लगते समय कहे है।   

ADC बल ने कहा कि जिस प्रकार घर में एक नवजात शिशु के आने से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन जाता उसी प्रकार हमें "एक पौधा माँ के नाम " लगा कर उसे परिवार का सदस्य बना उसके भरन पोषण का जिम्मा उठाना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की पूरी टीम के चेहरे पर भी ऐसे भाव देख कर अच्छा लगा जो यह पौधा तो अधिकारियों से लगवाते लेकिन उसके भरन पोषण की जिम्मेवारी भी संभालते है। उन्होंने कहा नगर निगम की हद में यह पहला पार्क देखा है जहाँ इतने औषधीय गुणों वाले पौधे लगे दिखे है। सुहाजना के पेड़ो की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों की भलाई के लिए संस्था ने अच्छे सुहाजन के पौधे पाल रखे है जो मल्टी विटामिन का काम करते। यहां पर रोजाना दो टाइम CM की योगशाला भी लगाई जाती है जिसमें रोजाना बहुत महिलाएं फायदा उठा रही है।   

इस मौके पर संस्था के प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट तथा अनीता गुप्ता ने बुक्का देकर एडीसी का स्वागत किया। संस्था के सरपरस्त बी.एन.गुप्ता ओर जोगिंदर आरोड़ा ने ADC नवनीत बल दवारा पौधा लगाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।   

इस अवसर पर महिला विंग की सुशिल शर्मा, रंजुज कौर, ज्योति, अनीता गुप्ता, रूचि गुप्ता, कृशांगी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, अरुण खोसला, सरबजीत सिंह, जगमोहन सिंह,अनुपम, जग्गी, कमल सिक्का मरवाहा, आकाश कपूर, संदीप गाँधी, महेश कुमार, तरुण परुथी, हरीश अरोड़ा, संजीव खन्ना, सुखजीत वालिया, राजकुमार, पियूष मनचंदा एडवोकेट, विशाल गुप्ता, विजय, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।  

No comments