कपूरथला पुलिस ने दो नशा तस्करो को काबू कर 1kg नशा किया बरामद, FIR दर्ज ....
- दो अलग अलग थानों की पुलिस ने आधा किलो हेरोइन और 500 ग्राम गांजा किया बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ के थाना ढिलवां और थाना बेगोवाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नाबालिक सहित दो नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से आधा किलो हैरोइन तथा 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि एक नशा तस्कर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों मामलों में अलग अलग थानों में FIR दर्ज कर काबू किए गए नशा तस्करो से सप्लाई चैन बारे पूछताछ की जा रही है।
बता दे कि कपूरथला पुलिस ने अपराधिक तत्वों और नशा तस्करो के खिलाफ चलाई गई मुहीम के दौरान थाना ढिलवां पुलिस के ASI लखविंदर, एएसआई परमजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ देर रात हाईटेक नाका ढिलवां पर नाकाबंदी कर वाहलों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक पलेटीना बाइक (PB-02-EF-0774) पर दो युवको को रुकने का इशारा किया तो अँधेरे का फायदा उठाकर बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर फरार हो गया। जब्कि पुलिस कर्मिओ ने बाइक सवार को काबू कर लिया।
पुलिस टीम ने काबू किये बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राज सिंह (काल्पनिक नाम) वासी अजनाला अमृतसर बताया। वहीँ फरार हुए युवक की पहचान महिगा सिंह उर्फ गांधी पुत्र भाग सिंह वासी गांव सारंगदेव अमृतसर के तोर पर की गई है। वहीँ बाइक की तलाशी दैरान सीट के नीचे से 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। दोंनो आरोपिओ के खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ा
वहीं दूसरे मामले में थाना बेगोवाल में तैनात ASI परगट सिंह पुलिस पार्टी सहित लुबाना कार बाजार के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ एक दुकान के बाहर एक शक्की युवक खड़ा दिखा। जिसके हाथ में सफेद लिफाफा था। पुलिस टीम ने उस से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शंभू कुमार पुत्र राजाराम मूल वासी बिहार, हालवासी टाउन हॉल के नजदीक बेगोवाल बताया। शंभू कुमार के हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके के खिलाफ थाना बेगोवाल में FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शरू कर दी है।
डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना ढिलवां पुलिस द्वारा काबू किया नवयुवक नाबालिक है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जुडिशियल कस्टडी में जुवनाइल जेल भेज दिया है। और मोके फरार हुए उसकेसाथी की तलाश की जा रही है। जबकि बेगोवाल पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी से सप्लाई चैन बारे पूछताछ की जा रही है।


















No comments