ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च --- अपराधिक तत्वों को चेतावनी ...

- 3 थानों की पुलिस, PCR, ट्रैफिक कर्मियों सहित 60 से अधिक कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में निकाला मार्च  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला शहर में बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गुंडागर्दी तथा अपराधिक घटनाओं को देखते हुए सबडिवीजन पुलिस ने आज रविवार शाम फ्लैग मार्च निकाला है। यह मार्च जहाँ आपराधिक तत्वों के लिए चेतावनी है वही शहर की जनता को सुरक्षित होने का एहसास दिलाने का प्रयास है। हालांकि DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह इस फ्लैग मार्च को रूटिंग प्रेक्टिस बता रहे हैं। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों में कपूरथला शहर में गुंडागर्दी तथा अपराधिक घटना की बढ़ोतरी से जहां आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। वहीँ पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। जिस क्रम में सिविल अस्पताल  के इमरजेंसी वार्ड में लगातार 2 दिन गुंडागर्दी होती रही है। इसकी अलावा कई जगह मारपीट की घटनाएं भी घटी है। इन घटनाओं से शहर की जनता दहशत में है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। 

ऐतिहासिक शहर के इस तरह के हालात को देखते हुए आज रविवार शाम को DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह के नेतृत्व में सैनिक स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकाला गया। जिसमें सिटी थाना, सदर थाना और कोतवाली पुलिस के साथ साथ पीसीआर और ट्रेफिक  टीम के लगभग 60 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह फ्लैग मार्च जहां आपराधिक तत्वों के लिए चेतावनी है वहीं शहर की जनता को सुरक्षित होने का एहसास दिलाए जाने का एक प्रयास भी है।  

डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि यह एक रूटीन प्रेक्टिस है। वैसे आपराधिक तत्वों पर पुलिस की सख्ती कायम है। शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी बढ़ा दी है और आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के साथ साथ आपराधिक तत्वों पर भी तीखी नजर है।  

No comments