कपूरथला में नाबालिक लड़की को भगा ले गया युवक, FIR दर्ज ....
- लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में थाना सिटी पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार मोहल्ला रतनपुरा वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। छोटी लड़की की आयु करीब 17 साल 9 माह है। वह अपने गांव मध्य प्रदेश में गया हुआ था तो उसकी पत्नी ने उसे सूचित किया कि छोटी लड़की घर से कहीं चली गई है।
उसने यह भी बताया कि तुरंत फगवाड़ा पहुंच उसने पड़ताल की तो पता चला कि गुलाब पुत्र बलदेव राम वासी रतनपुरा उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया है।
एएसआई सुनील कुमार के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुलाब पुत्र बलदेव राम निवासी रतनपुरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 366 ए के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
No comments