ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के व्यक्ति से एक करोड़ ठगे --- दंपति के खिलाफ FIR दर्ज .....

- विदेश में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए थे रूपए   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा वासी एक व्यक्ति से विदेश में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के मामला सामने आया है जिसमें  थाना सिटी फगवाडा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।  

मिली जानकारी अनुसार सुखविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी बंगा रोड़ फगवाड़ा ने पुलिस को बताया कि विनोद कुमार पुत्र चमन लाल, मीना रानी पत्नी विनोद कुमार, रोहित बग्गा पुत्र विनोद कुमार व शिवानी बग्गा पुत्री विनोद बग्गा निवासी मुटियारपुरा मोहल्ला, मेहली गेट फगवाड़ा ने उन्हें विदेश में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपए ले लिए और विदेश में फरार हो गए।  

एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार सुखविंदर सिंह की शिकायत पर विनोद कुमार पुत्र चमन लाल व उसकी पत्नी मीना रानी वासी मुटियारपुरा, मेहली गेट फगवाड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

No comments