ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में आज शाम फिर हुई गुंडागर्दी, VEDIO ....

- एक युवक को दातर से हमला कर किया घायल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में आज शाम फिर गुंडागर्दी हुई जिसमे कुछ हथियारबंद युवको ने तेज़धार हथियारों से एक युवक को गंभीर घायल कर दिया। वहीँ सिविल के स्टाफ ने दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई है। घटना की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारिओ को देने के बाद मौके पर सिटी थाना पुलिस और पीसीआर टीम पहुंची लेकिन तब तक हथियारबंद बदमाश घटन को अंजाम देकर भाग गए थे।  

मिली जानकारी अनुसार शहर के एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के MALL ROAD दफ्तर के नजदीक पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ .जिसमें एक युवाक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही कुछ हथियारबंद युवक इमरजेंसी वार्ड में आए और उन्होंने एक अन्य युवक पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।  

घटना की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को देने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाना पुलिस कर्मिओ तथा पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा की टीम ने मौका संभाला। लेकिन तब तक हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए थे।  

वहीं उक्त मामले में SSP कपूरथला गौरव तुरा ने बताया कि घटना से संबंधित दो युवकों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी।   

यहां यह भी बताने योग्य है कि देर रात भी सिविल के इमरजेंसी वार्ड में इसी तरह दो गुटों में झड़प बाद आपस में मारपीट की घटना घटी थी। उस समय भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मिओ और डॉक्टरो ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। 

No comments