ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बे-आसरा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत ...

- ड्यूटी डॉक्टर ने घायल को किया मृत घोषित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में कपूरथला रोड पर देर रात हुए एक बाइक की बे-आसरा पशु से टक्कर हो गई। जिस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक की टक्कर एक बे-आसरा पशु से होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

मृतक की पहचान कुणाल गुजराल (लकी) पुत्र स्वतंत्र कुमार गुजराल वासी मोहल्ला अरोड़ा रास्ता के रूप में हुई है।  

No comments